No results found

    सूरत-सूबेदारगंज सहित 3 ट्रेनें एक महीने के लिए विस्तारित, अब 30 तक चलेंगी ट्रेनें | 3 trains including Surat-Subedarganj extended for one month, now 30 trains will run

    सूरतएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक
    उधना-बनारस सुपरफास्ट को भी मिला विस्तार। - Dainik Bhaskar

    उधना-बनारस सुपरफास्ट को भी मिला विस्तार।

    पश्चिम रेलवे ने सूरत-सूबेदारगंज, उधना-बनारस सहित तीन ट्रेनों को एक-एक महीने के लिए विस्तारित कर दिया है। 09117 सूरत-सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल, जिसे 26 अगस्त तक अधिसूचित किया गया था, को अब 30 सितंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

    सूबेदारगंज-सूरत सुपरफास्ट 1 अक्टूबर तक चलेगी
    ट्रेन संख्या 09118 सूबेदारगंज-सूरत सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल, जिसे 27 अगस्त तक अधिसूचित थी, अब 1 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09013 उधना-बनारस सुपरफास्ट साप्ताहिक अब 27 सितंबर तक चलेगी। संख्या 09014 बनारस-उधना सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल अब 28 सितंबर तक चलेगी।

    बांद्रा-अजमेर साप्ताहिक अब 31 अक्टूबर तक चलेगी
    ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल, जिसे 1 अगस्त तक अधिसूचित किया गया था, को 31 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल, जिसे 31 जुलाई तक अधिसूचित किया गया था, उसे 30 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال