Sunday, November 6, 2022

भारतीय जैव प्रौद्योगिकी विभाग से 1 करोड़ 89 लाख वित्तीय सहायता मिली | DAV College Jalandhar Win Star College Status From Biotechnology Department, Financial assistance of 1.89 crore was also received

API Publisher

जालंधर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
डीएवी कॉलेज जालंधर - Dainik Bhaskar

डीएवी कॉलेज जालंधर

पंजाब में जालंधर के डीएवी कॉलेज को इनोवेटिव- एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने “स्टार कॉलेज स्टेटस” से सम्मानित किया है। आगे भी इनोवेशन के कार्य जारी रखने के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने सम्मान स्वरुप 1.89 करोड़ की वित्तीय सहायता भी दी है।

भारत सरकार नई दिल्ली स्थित जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने डीएवी कॉलेज जालंधर को “स्टार कॉलेज स्टेटस” और भाग लेने वाले छह विभागों के लिए 1.89 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता से सम्मानित किया है। डीएवी कॉलेज जालंधर यह दर्जा पाने वाला डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति का पहला कॉलेज बन गया है।

स्टार कॉलेज स्टेटस मिलने की खुशी मनाते प्रोफेसर और स्टाफ

स्टार कॉलेज स्टेटस मिलने की खुशी मनाते प्रोफेसर और स्टाफ

स्टार कॉलेज योजना के तहत समर्थित वार्षिक समीक्षा और स्टार स्थिति मूल्यांकन के लिए अगस्त माह में नई दिल्ली में 13वीं बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रो. पुनीत पुरी (समग्र समन्वयक स्टार कॉलेज योजना) ने डॉ. नवजीत शर्मा के साथ डीबीटी टास्क फोर्स के विशेषज्ञों को रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसने इनोवेटिव और एंटरप्रेन्योरशिप आधारित गतिविधियों ने कॉलेज को “स्टार कॉलेज का स्टेटस” प्राप्त करने में मदद की।

प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सलिल कुमार उप्पल, समग्र डीबीटी समन्वयक और शिक्षण संकाय के सदस्यों को इस उपलब्धि और यूजीसी से प्राप्त वित्तीय सहायता के लिए सराहना की है। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार के साथ वरिष्ठ उप-प्राचार्य प्रो. सलिल कुमार उप्पल, ओवरऑल डीबीटी कोऑर्डिनेटर प्रो. पुनीत पुरी, रजिस्ट्रार प्रो कुंवर दीपक, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो नरेश कुमार, छह भाग विभागों के अध्यक्ष और डीबीटी कोऑर्डिनेटर्स ने इस उपलब्धि पर खुशी प्रकट करते हुए जश्न भी मनाया।

खबरें और भी हैं…

About the Author

API Publisher / Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 comments:

Post a Comment