No results found

    2008 के बाद 7 नवंबर को सबसे ज्यादा गर्मी, तापमान रहा 33.5 डिग्री सेल्सियस | Heat breaking records Delhi November highest temperature Monday, rain for next three days

    नई दिल्लीएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक

    दिल्ली में 14 साल बाद 7 नवंबर को सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 2008 के बाद नवंबर महीने में सबसे ज्यादा और औसत से 4 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले 1 नवंबर को तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब की रिपोर्ट के मुताबिक, सदी के अंत तक भारत के वार्षिक औसत तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। फिलहाल देश का वार्षिक तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस है, जो बढ़कर 29.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।

    रिसर्च में यह भी पता चला है कि कैसे जलवायु परिवर्तन दुनियाभर में मृत्युदर, लोगों की कमाई और एनर्जी के इस्तेमाल को प्रभावित कर सकता है।

    दिल्ली में अब भी AQI बेहद खराब
    दिल्ली में लगातार चौथे दिन भी मंगलवार की सुबह AQI बेहद खराब रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में 24 घंटे का औसत AQI मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे 348 रहा, जो कि सोमवार को 354 था। दिल्ली के कई इलाकों में वायु प्रदूषण से राहत के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

    दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

    दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

    दिल्ली में अगले 3 दिनों तक हो सकती है बारिश
    मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज दोपहर बाद से हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली से लगे फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी आज बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 10 नवंबर के बाद दिल्ली में कोहरा देखने को मिल सकता है।

    रिसर्च में यह सामने आया है कि औसत तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

    रिसर्च में यह सामने आया है कि औसत तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

    पहाड़ों में 9-10 नवंबर को बर्फबारी के बाद बढ़ सकती है ठंडक
    देश के उत्तरी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। यह ठंडक तेज सर्दी में बदल सकती है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के उत्तरी राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह के अंत तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में हल्की से मध्यम बरसात के साथ बर्फबारी की संभावना है। इसका असर दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी देखने को मिलेगा।

    जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित लद्दाख में इस हफ्ते के आखिर तक बर्फबारी शुरू हो सकती है।

    जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित लद्दाख में इस हफ्ते के आखिर तक बर्फबारी शुरू हो सकती है।

    नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंच चुका है। उत्तरी पंजाब में भी हल्की बारिश हो सकती है। मध्य भारत और पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। उत्तर पूर्वी भारत में छिटपुट बारिश संभव है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال